गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम अकलवारा में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू पहुँचे। उनके आगमन पर गाँव में राऊत नाचा के साथ बड़े ही उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। विधायक रोहित साहू ने सर्वप्रथम पीएमश्री विद्यालय का निरीक्षण किया उसके पश्चात एक पेड़ माँ के नाम का शुभारंभ करते हुए वृक्षारोपण कर उनकी सुरक्षा के लिए सभी को प्रेरित किया। विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि यह विद्यालय निजी स्कूलों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ चूका है, मैं यहां पहली बार आया हूँ लेकिन यहां पर मुझे बहुत खुशी हुई है। यह विद्यालय जिला स्तर पर अपनी अलग ही पहचान बना चूका है। माननीय प्रधानमंत्री ने जिस सोच के साथ पीएमश्री विद्यालय की घोषणा की थी वह उद्देश्य आज पूरा होता दिख रहा है। विधायक ने अपने उद्बोधन में बताया कि जब मैं सरपंच था तो गांव में बहुत अधिक किचड़ होने के कारण गांव के व्यक्तियों के साथ साथ जानवरों को भी आने जाने मे बहुत अधिक परेशानी होती थी उसको लेकर मैंने सोचा कि इस व्यवस्था को सुधारने के लिए मुझे सरपंच बनना पडेगा और सन 2005 में सरपंच बनकर गांव का विकास किया। उसके बाद मैंने सोचा कि अब राजिम विधानसभा का विधायक बनना है और आज मैं आप सबके सामने विधायक के रूप में उपस्थित हुआ हूँ। उन्होंने आगे कहा कि राजिम क्षेत्र का विकास मेरा एक सपना है। उसे पूरा करना है, जिसमे आप सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी। हम सब मिलकर राजिम विधान सभा का विकास करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत छुरा के अध्यक्ष खोमन चन्द्राकर, विशिष्ट अतिथि तोकेश्वरी मांझी अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा, श्रीमती केसरी धु्रव जिला पंचायत सदस्य, गौरव मिश्रा जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा, मंडल अध्यक्ष पीलू यादव, संदीप पांडे, कमल सिन्हा, मनीष हरित, राजू साहू, सोमन यदु, पंकज निर्मलकर, पुष्पलता सिन्हा, तारणी धु्रव, गुलशन सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, पलेश्वर साहू, वेदराम नंदे, दुर्गा धु्रव, मेहेता तहसीलदार, सीईओ, बीईओ किसुन मतावले, बीआरसीसी हरीश देवांगन, जी पी वर्मा, विनोद सिन्हा, संतोष साहू, यशवंत सिन्हा, असलम कुरैशी, घनश्याम यादव सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version