फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन पर पी.एम. विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया है।इससे देश के शिल्पकारों को काफी सहायता मिलेगी।राजिम विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार रोहित साहु ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुये कहा की सबका साथ-सबका विकास का ध्येय लेकर कार्य कर रही केंद्र की मोदी सरकार में देश के शिल्पकारों के लिए एक और योजना की शुरूआत कर रही है।इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है।इसकी घोषणा 15 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से की थी।योजना का शुभारंभ आज 17 सितंबर 2023 विश्वकर्मा जयंती पर किया गया है।भाजपा नेता रोहित साहु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हस्तशिल्प जैसे पारंपरिक नौकरियों में लगे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए इस योजना की शुरूआत की है।ताकि, उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उनका सर्वांगीण विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पारंपरिक रोजगार से जुड़े लोगों के लिए यह एक ऐतिहासिक निर्णय है।इसे केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है और पहले कदम के रूप में 1300 करोड़ रूपए का पैकेज आबंटित किया गया है।इस निर्णय का स्वागत करते हुए श्री साहु ने कहा कि इससे 17 क्षेत्रों के श्रमिकों को लाभ मिलेगा। जिसमें लोहार,सुनार,मोची,नाई,धोबी,दर्जी,कुम्हार,मूर्तिकार,कारपेंटर,मालाकार,राज मिस्त्री,नाव बनाने वाले,अस्त्र बनाने वाले,मछली का जाल बनाने वाले,हथौड़ा और टूलकिट निर्माता,डलिया,टचाई,झाडू बनाने वाले,पारंपरिक गुड़िया और खिलौना बनाने वाले लाभान्वित होंगे।श्री साहु ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ के बाद इसका पंजीकरण शुरू हो जाएगा।इसके लिए हितग्राहियों को रोजगार के लिए दस्तावेजी साक्ष्य,आधार कार्ड,राशन कार्ड,बैंक पास बुक,परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड,जति प्रमाण पत्र आदि संलग्न करना होगा।पंजीकरण प्रमाण पत्र मिलने के बाद हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।जिसमें प्रतिदिन 500 रूपए की दर से प्रशिक्षण अवधि तक प्रदान किया जाएगा।प्रशिक्षण पश्चात 15 हजार रू. टूल किट के दिए जाएंगे।श्री साहु ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कौशल विकास की दिशा में एक और बेहतर कदम बढ़ाते हुए गरीब हुनरमंद शिल्पकारों के हित में योजना बनाकर शिल्पकारों के तरक्की का रास्ता खोला है।राजिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रोहित साहु ने कहा की हर वर्ग को मोदी सरकार द्वारा किसी न किसी योजना के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version