हरदीप छाबड़ा
अम्बागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)।-नगर के स्थानीय शिवनाथ नदी एनीकट में नहाने गए दो युवक में एक युवक की डूब जाने की खबर है जानकारी के मुताबिक करण यादव पिता चतुर यादव उम्र 19 वर्ष और उसका दोस्त डेविड देवांगन 18 उम्र दोनों सुबह के समय लगभग 11 बजे के आसपास रोजाना की तरह शिवनाथ नदी एनीकट पर नहाने आए हुए थे उसी बीच दोनों नहाते वक्त एनीकट के गहरे जगह पर पहुँच गए वही पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों में से एक करण नाम का युवक संभल नही पाया और पानी के तेज बहाव में डूब गया ।

वही दूसरा युवक जैसे तैसे अपने आप को बचाकर नदी से बाहर आने में सफल रहा है जिसकी खबर लगते ही एनीकट में लोगो का जमावड़ा लग गया जिसकी सूचना अम्बागढ़ चौकी पुलिस प्रशासन को देने पर युवक खोजबीन में जुट गई ।
जबकि अभी कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मोगरा बाध का गेट खुला होने के कारण एनीकट में जल स्तर बढ़ा हुआ है जिसके कारण शाम तक युवक को ढूंढा नही जा सका है वही राजनांदगांव से गोताखोर की टीम को बुलाकर युवक को ढूढने का प्रयास किया लेकिन रात हो जाने के कारण खोजबीन को रोक दिया गया और बताया गया कि सुबह होने पर फिर से युवक की तलाश की जारी की जाएगी ।
There is no ads to display, Please add some


