गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में आनंद मेला का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विद्यालय के भैया बहनों द्वारा विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़ी पकवानों में 20 स्टाल लगाए हुए थे जिसमें विद्यालय एवं नगर वासियों ने इस कार्यक्रम बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष श्री रामू राम साहू एवं व्यवस्थापक पूनम यदु प्राचार्य श्री दीपक शुक्ला द्वारा मां सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ अभिभावको द्वारा फिता काटकर किया गया जिसमें सभी समिति के सदस्य इन उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


