छुरा (गंगा प्रकाश)- ग्राम डांगन बाय में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र पर्व पर शीतला मंदिर माता देवाला में नवज्योति मनोकामना ज्योति , प्रज्वलित किया गया है प्रतिदिन सुबह शाम माता जी की मंगल आरती ग्राम वासियों द्वारा किया जाता है साथ ही साथ सेवक समाज द्वारा सेवा गीत भजन प्रतिदिन कर रहे हैं इसी प्रकार दुर्गा मंच पर आदि शक्ति दुर्गा माँ की मूर्ति विराजित किया गया है श्रद्धालु गण प्रतिदिन दर्शन करने व सेवा करने माता के दरबार में पहुंच रहे हैं इनकी सेवा में ग्रामवासी लगे हुए हैं प्रमुख रूप से बैगा धन सिंह ध्रुव, बैगा रामशरण ध्रुव,आदु राम साह, विशेश्वर दीवान,रामू यादव, रामरतन साहू, हुलस सेन, सोनू ध्रुव, सीताराम, रामप्यार, खिलावन, जयराम साहू, कथु राम, बलदाऊ राम, दोलो राम, बालेश्वर, सीताचरण, सत्ताराम, बैगा मयाराम यादव, शारदा एवं शीतल ध्रुव युवा दल महिला मंडल ग्रामवासी माता जी की सेवा में लगे हैं
There is no ads to display, Please add some


