गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत स्वीकृत परियोजना न्यू जनरेशन वाटरशेड डेव्हलपमेंट प्रोग्राम गरियाबंद अंतर्गत 2 दिवासीय  शैक्षणिक भ्रमण हेतु परियोजना क्षेत्र के 150 कृषक 18 सितम्बर को धमतरी एवं कांकेर जिला के लिए रवाना हुये। शैक्षणिक भ्रमण में क्षेत्र के कृषक, स्व सहायता समूह एवं उपयोगकर्ता दल के सदस्य दो दिनों में जिला धमतरी एवं कांकेर के पूर्व जलग्रहण परियोजनाओं का भ्रमण एवं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण दल 18 सितम्बर को धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड में संचालित जलग्रहण परियोजना के उत्कृष्ठ गतिविधियों का अवलोकन एवं प्रशिक्षण प्राप्त किये। इसी प्रकार 19 सितम्बर को जिला कांकेर में उत्कृष्ठ जलग्रहण परियोजनाओं का भ्रमण कर प्रशिक्षण प्राप्त किये। सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी नरसिंह ध्रुव के नेतृत्व में प्रशिक्षण दल को उप संचालक कृषि संदीप कुमार भोई के द्वारा यात्रा एवं प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाओं सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रशिक्षण दल में जलग्रहण समिति के अध्यक्ष, सदस्य, कृषक, स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ कृषि विभाग के युगल किशोर ध्रुव, कु.रामकुवंर ठाकुर, कु. कमलेश्वरी पैकरा शामिल है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version