गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ अमलीपदर ब्लॉक इकाई मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार नागेश हुए उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित  किया गया नागेश जी ने 2009 में सबसे पहले प्रिंट मीडिया समवेत शिखर अखबार  बतौर न्यूज़ पर समाचार लेखनकर संवाद पहुंचा कर अपनी महती भूमिका निभा चुके हैं ।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला में 2019 पर कौशल्या भूमि न्यूज़ में 

खोजी पत्रकारिता के लिए जिला ब्यूरो रह चुके हैं जिनको देखते हुए छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष समान्य आदरणीय श्री अरविंद अवस्थी जी के निर्देश अनुशंसा से उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए विक्रम कुमार नागेश जी को स सम्मान देकर सम्मानित किया गया

1200 सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ छग श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक सम्मेलन 

समृद्ध है छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता, जिनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर है डॉ चरण दास महंत यहां काम करने की स्वतंत्रता,मौलिकता और सामाजिक समरसता की विचारधारा है.ग्रामीण पत्रकारिता भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सजग प्रहरी के रूप में अपनी भूमिका महती ढंग से निभा रही है। आगामी दिनों होने जा रहे हैं चुनाव के परिवेश में आपकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है सम्मेलन का सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उक्त विचार मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने व्यक्त किये श्री महंत ने श्रमजीवी पत्रकार संघ की जमकर तारीफ की उन्होंने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया  कि मेरे लिए सौभाग्य का पल है कि आज प्रदेश के कोने कोने से आए पत्रकारों से मिलने का अवसर मिला ये बहुत सराहनीय है कि आपके प्रदेश अध्यक्ष एक एक पत्रकार को नाम से जानते है इतनी विशाल उपस्थिति वंदनीय है 

राजधानी रायपुर के निरंजन धर्मशाला में आयोजित छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक सम्मेलन में पूरे प्रदेश भर से पत्रकार जुटे थे। सांसद सुनील सोनी,सांसद संतोष पांडे,खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी,विधायक इंदु बंजारे,शाकमभरी बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार पटेल,पूर्व विधायक लाभचंद बाफना,क्रेडा के पूर्व अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल भी सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संघ के प्रदेश सलाहकार भरत मिश्रा समेत प्रदेश भर से आये ऑनलाइन वेब पोर्टल  प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। उत्तराखंड व कुछ अन्य प्रदेश से श्रमजीवी पत्र संघ के पदाधिकारी भी शामिल होने के लिए विशेष रूप से पहुंचे हुए थे 

लंबे समय बाद हुए छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के सम्मेलन के उत्साह का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 1200 सदस्यों की मौजूदगी रही। छत्तीसगढ़ के हर जिला व ब्लाक मुख्यालय से संघ के सदस्य शामिल हुए स्वागत भाषण मेंं प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार संघ का हर साल वार्षिक प्रादेशिक सम्मेलन होता है जो कोरोनाकाल के चलते नहीं हो पाया था संघ की मांग पर राज्य सरकार ने अधिकांश मांगे पूरी की है इसके लिए हम आभारी है जो मांगे लंबित रह गई है विधानसभा चुनाव के बाद पूरा करवाने का प्रयास करेंगे खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया  कि पहली बार छत्तीसगढ़ के पूरे प्रदेश भर से एकत्रित इतनी बड़ी संख्या में जुटे पत्रकारों के सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं जिस प्रकार विधानसभा अध्यक्ष डा.महंत जी सदन में पक्ष और विपक्ष को साथ लेकर संतुलित ढंग से संचालन करते हैं,उसी प्रकार आपकी कलम भी निर्विवाद रूप से सभी पक्ष के लिए चले के्रडा के पूर्व अध्यक्ष व उत्कल ब्राम्हण समाज के प्रमुख पुरंदर मिश्रा ने अगला सम्मेलन जगन्नाथ मंदिर गायत्रीनगर में करने का आमंत्रण दे दिया केवल सम्मेलन में ही शामिल होने के लिए राजनांदगांव से पहुंचे सांसद संतोष पांडे ने पत्रकारिता व पत्रकार की भूमिका को लेकर काफी गंभीर बातें कहीं सांसद सुनील सोनी ने स्व.मधुकर खेर को याद करते हुए प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया  कि निष्पक्ष व निर्भिक लेखनी होगी तो किसी के सामने भी आपको झुकने की जरूरत नहीं। विधायक श्रीमती इंदु बंजारे ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया  कि जब कहीं न्याय लोगों को नहीं मिलता है तो वे मीडिया के पास जाते हैं और आप उनके इस भरोसे को बनाये रखें वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार तिवारी ने छत्तीसगढ़ का विकास और पत्रकारिता पर विशेष संबोधन दिया आभार प्रदर्शन संघ के सरंक्षक ब्रजेश चौबे ने व्यक्त किया और मंच संचालन प्रदेश संयोजक राजेश मिश्रा व मुकेश गर्ग ने किया 

सम्मेलन में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के महासचिव विश्वदीपक राई,कोषाध्यक्ष अनिल पवार,प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा,उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, प्रदेश सलाहकार भरत मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिलाध्यक्ष कोरिया कृष्ण विभूति तिवारी, एमसीबी जिले से प्रदेश मृत्युजय चतुर्वेदी,अध्यक्ष श्रीराम बरनवाल, विनीत जायसवाल, डॉ एस एल सिंह,लक्ष्मीकांत जायसवाल,द्रोणाचार्य दुबे, दुलाल डे, अभिजीत मुखर्जी समेत अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहें


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version