गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। लगभग 3200 की जनसंख्या वाले ग्राम बोरसी में जहां 14 जाति के लोग निवासरत हैं और गांव की पूजा पाठ व त्यौहार की रूपरेखा तैयार करने व गांव की परंपरा रीति रिवाज व गांव की सभ्यता को सहेजने के लिए गांव में ग्राम विकास समिति का गठन किया जाता है जिसमें ग्राम विकास समिति के सदस्य व ग्रामीण मिलकर ग्राम की छोटी छोटी समस्या व छोटे छोटे झगडो व मन मोटाव को दूर करने का प्रयास किया जाता है तथा छत्तीसगढ़ की परंपरा अनुसार तीज त्यौहार की रूपरेखा को तैयार करना इन समितियो का काम होता है। गांव के सभी दायित्वों का निर्वाह करते हुए गांव में शांति व्यवस्था तथा सभी लोगों को एक सूत्र में बांधकर रखने का कार्य करते हैं, इस तरह यह समिति का गांव में एक बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान होता है साथ ही गांव के संपूर्ण आय व्यय लेखा-जोखा की जानकारी इस ग्राम विकास समिति का होता है। इतने बड़े दायित्व का निर्वाह करने हेतु ग्राम बोरसी में नए पदाधिकारीयो का चयन किया गया जिसमें ग्राम वासियों ने एक अच्छा आदर्श परिचय देते हुए निर्विरोध व शांतिपूर्ण तरीके से पदाधिकारीयो का चयन किया। जिसमें संरक्षक बहुत राम यादव, अध्यक्ष ठाकुर राम साहू, उपाध्यक्ष महेश निर्मलकर, सचिव अश्वनी दास रात्रे, कोषाध्यक्ष बिहारी राम देवांगन, सहसचिव किसान साहू को पदभार दिया गया, जिसमें सभी जाति के लोग शामिल होकर सभी ग्रामवासियों ने इन नए पदाधिकारीयो का एक स्वर में सम्मान किये। उक्त बैठक में ग्राम प्रमुख अवध राम सिन्हा, बलराम साहू, चमन साहू, नारायण साहू, भारत साहू, लोकनाथ साहू ग्राम बैगा, जगन्नाथ साहू, जगमोहन निषाद, देबू पटेल, डीगेश्वर साहू उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
