श्री कुलेश्वर मंदिर में बना भव्य प्रवेश द्वार बना आकर्षण का केन्द्र

 

गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए शासन-प्रशासन द्वारा शानदार व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में अंदर पहुंचने के लिए जगह जगह भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया। जिसे देख मेलार्थी एकाएक आकर्षित हो रहे हैं। इसी तरह नदी में बीच स्थित श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर में विशाल एवं भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

राजिम मेला पहुंचने वाले श्रद्धालु पहले श्री राजीव लोचन के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसके बाद सीधे त्रिवेणी संगम बीच स्थित श्री कुलेश्वर महादेव के दर्शन कर रहे हैं। कुलेश्वर महादेव पहुंचने वाले हर श्रद्धालुओं मंदिर में बने विशाल और भव्य प्रवेश द्वार को देख काफी रोमांचित हो रहे है। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रवेश द्वार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके बनने से हम लोग कुछ समय के लिए भ्रमित हो गए थे कि भगवान महादेव मंदिर पहुंचने का रास्ता कौन सा है? लेकिन जब इस प्रवेश द्वार से हम लोग कुलेश्वर महादेव के गर्भगृह में पहुंचे, तो बहुत ही शांति और श्रद्धा की अपार अनुभूति हुई। राजस्थानी राज महल प्रवेश द्वार की थीम पर बना यह द्वार अनायास ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हो रहा है। इस प्रवेश द्वार के बनने से कुलेश्वर मंदिर की भव्यता और भी अधिक बढ़ गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version