पंडालों में दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह सेवाकार्यों के भी आयोजन
मैनपुर (गंगा प्रकाश)। दस दिवसीय गणपति महोत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार से मैनपुर नगर में हर्षोल्लास के माहौल में हो गई। इस दौरान ज्यादातर आयोजकों ने सुबह श्रेष्ठ अभिजित मुहूर्त में गणपति प्रतिमाएं पंडाल, दुर्गा मंच मैनपुर युवा मंच मैनपुर द्वारा लगातार 35 वर्ष से गणपति देवा को स्थापित करते आ रहे हैं वहीं जिड़ार रोड विश्राम गृह मैनपुर देवभोग रोड आसपास के ग्रामीण क्षेत्र एवं घरों में प्रतिष्ठापित की। इस दौरान रिमझिम फुहार का दौर भी जारी रहा। पंडालों में गणपति दर्शन के लिए रोजाना रात को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी वहीं, जगह-जगह सेवा गतिविधियां भी आयोजकों की ओर से सक्रिय रहेगी।
भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को प्रथम पूज्य गौरीसुत गणेश हजारों पंडाल में मंत्रों की गूंज के साथ विराजमान हो गए। सर्वाधिक प्रतिमाओं की स्थापना सुबह अभिजित मुहूर्त के दौरान की गई। आकर्षक रूप से सजे पंडाल में सुबह बाजे-गाजे के साथ गणपति, गोरी-गणेश, मंगलमूर्ति प्रतिमाओं को लेकर आयोजक मंडल के सदस्य एवं अन्य भक्त पहुंचे और विघ्नविनायक की भाव-भक्ति के माहौल में स्थापना की गई। इस दौरान पंडाल में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और पंडितों ने पृथ्वी पूजन, वरुण पूजन, गणपति पूजन, नवग्रह, षोड़षमात्रिका पूजन के अलावा अन्य देवी-देवताओं की पूजा भी यजमान और आयोजकों से करवाई। बाद में सामूहिक आरती की गई। वहीं, शाम ढलने के बाद नगर के प्रमुख आयोजक मंडलों की ओर से स्थापित गणपति प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर भी मंगलवार से ही शुरू हो गया। अवसर पर प्रमुख रूप से युवा मंच मैनपुर अध्यक्ष चिरंजीवी साहू आशीष गुप्ता जागेश्वर पटेल हिमांशु रामटेके रजनीश गुप्ता निखिल जगत हरिश्वर पटेल राहुल राज यादव रजनीश रामटेके प्रदीप पटेल प्रतीक वंदले गुमान पटेल जग्गू पटेल चिरंजीवी पटेल मनीष श्रीवास्तव त्रिलोक पटेल मनीष पटेल रुपेंद्र पटेल बिट्टू गुप्ता विक्की गुप्ता ऋषिकेशदास खेमलाल पटेल उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


