फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विकास खंड फिंगेश्वर जिला गरियाबंद अंतर्गत संकुल केंद्र सोनासिली में सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया शिक्षको का सम्मान मुख्यअतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार जोशी, अध्यक्षता संकुल प्राचार्य सोनासिली साधुराम धुव ,विशिष्टअतिथि सिंधु साहू प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल लचकेरा व विकास खंड श्रोत समन्वयक फिंगेश्वर टिकेंद्र कुमार यदु एवं संकुल समन्वयक पोषण सोनकर थे।मुख्यअतिथि विकास खंड शिक्षाधिकारी जोशी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है अतः राष्ट्र निर्माण में शिक्षको की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। टिकेंद्र यदु विकास खंड श्रोत समन्वयक द्वारा समाज में शिक्षको की भूमिका के बारे में बतलाया गया।कार्यक्रम में पदोन्नत, स्थानांतरित व समस्त शिक्षको का सम्मान प्रतीक चिन्ह ,डायरी श्रीफल कलम भेंट कर किया गया ।कार्यक्रम का सफल संचालन पंच राम निषाद प्रधान पाठक एवं नोहरसिंह व्याख्याता सोनासिली के द्वारा किया गया।शिक्षक सम्मान समारोह को सफल बनाने में श्री किसुन राम कुंभकार, कुमार दास मानिक पुरी, नारायण सेन,रमेश बंजारे,संतोष तिवारी प्रभारी, डगेश्वर धुव प्रधान मोंगरा जोशी,नीलधर निषाद शिक्षक संकुल सोनासिली के समस्त शालाओ के शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


