गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिला के संकुल केन्द्र हरदी अंतर्गत हाईस्कूल हरदी में सेवा समाप्त के बाद शिक्षक सहित छात्र-छात्राओं द्वारा भावभीनी विदाई दिया गया।हरदी हाई स्कूल में रहे संकुल प्राचार्य रामअवतार बघेल और प्राथमिक स्कूल सोहागपुर में रहे प्रधान पाठक  रत्तीराम चुरपाल का सभी शिक्षकों छात्रों द्वारा गुलाल लगाकर एवं पुष्प गुच्छ,श्री फल,अभिनन्दन पत्र,उपहार देकर विदाई दी।

 विदाई सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के रूप में ग्राम हरदी के सरपंच दयालाल ध्रुव,उपसरपंच ग्वाल यादव शिक्षामित्र मोतीलाल साहू, शाला समिति हरदी से  रूप सिंह ठाकुर, पवन ठाकुर, ग्राम सुहागपुर के शाला समिति से  रोशन पुरी गोस्वामी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय हाई स्कूल हरदी के प्रभारी प्राचार्य  श्रीमती बाघे मैडम ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल समन्वयक श्रीमती गीता शरणागत एवं देवेंद्र वर्मा द्वारा किया गया।

समारोह में  उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में प्राचार्य राम अवतार बघेल व प्रधान पाठक रत्तीराम चुरपाल को आदर्श व अनुशासन प्रिय कहा एवं उनके दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगल कामना की।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल केंद्र हरदी के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग रहा जिसमें मुख्य रुप  से हरदी संकुल समन्वयक श्रीमती गीता शरणागत, व्याख्याता उमेश  यदु,देवेंद्र वर्मा,शिवेंद्र ध्रुव। शिक्षक श्रीमती सुनीता बेले,श्रीमती जयंती गजेंद्र,श्रीमती डोमेश्वरी जोगन्स,श्रीमती कामिनी मरकाम, श्रीमती हंसा गजभिए, श्रीमती मोंगरा साहू, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती हेमकला पिंजारा,खिलावन साहू, मणिलाल पिंजारा,श्रीमती सुमन ठाकुर,श्रीमती पूनम,श्रीमती हुमन साहू,श्रीमती भगवती साहू,सहित सभी शिक्षक,ग्राम के गणमान्य जन,सरपंच,उपसरपंच,शाला समिति के सदस्य , रसोइया,सफ़ाई कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version