सितेश सिरदार
लखनपुर (गंगा प्रकाश)। लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत हाई स्कूल जयपुर में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से आए अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती जी की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर धूप अगरबत्ती जलाए गया,तथा इसके उपरांत छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रस्तुति दी गई,इसके उपरांत आए अतिथि मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू और ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्य योजना संचालित किया गया है,जिसमें निशुल्क पुस्तक सहित निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण से लेकर तमाम योजना संचालित हैं।


कार्यक्रम के अंत में निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण छात्रों को किया गया इसके उपरांत परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश साहू मंडल अध्यक्ष एवं राजेंद्र जायसवाल जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नीरज अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि एवं अविनाश अग्रवाल मदन महामंत्री भाजपा यतेंद्र पांडे बुधन सिंह संस्था प्रमुख मुकेश साहू जायसवाल राम चंद्रभान सिंह श्री यादव एवं पूर्व जन शिक्षक अजयकांत गुप्ता एवं संकुल केंद्र जयपुर के शिक्षक , शिक्षिकाओं एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ
There is no ads to display, Please add some


