बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणा से आम जनता ने योग को अपने जीवन मे धारण करना प्रारंभ कर दिया है । अमेरिका जैसे महाशक्ति में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग दिवस मनाया जा रहा है जो इस बात का प्रमाण है । स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को हमें अपने जीवन मे उतारने की आवश्यकता है । उक्त बातें नेता द्वय भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष संडी महेन्द्र साहू ने कही । योग दिवस के अवसर पर संडी मंडल के कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस संडी बंगला में योग कर स्वस्थता का संदेश दिया । इस अवसर पर पुनीत वर्मा, कौशल साहू, लीलाधर साहू, डुलेश्वर वर्मा, राजेश वर्मा, तोरण साहू, जीवन साहू, झालूराम साहू, थानुराम साहू, विशाल चन्द्राकर, यश वर्मा, सुरेश वर्मा, कृष्णकुमार फेकर, सुरेश साहू, राजेश बंजारे, भगवती साहू, ताराचंद साहू उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


