बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। भाजपा मंडल संडी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू के नेतृत्व में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के जन्मदिन को आतिशबाजी कर, फटाके फोड़कर, फूलमाला से स्वागत कर धूमधाम के साथ मनाया । सर्वप्रथम खरतोरा नाका में युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु के नेतृत्व में स्वागत कर मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी।  तत्पश्चात संडी बस स्टैंड में महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला रजक के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा तिलक लगाकर, आरती उतारकर स्वागत किया गया । मुख्य कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने बारी से बारी स्वागत कर गौरीशंकर अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित किया । उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाते हुए श्री अग्रवाल ने कहा आप सबके स्वागत से मैं अभिभूत हूं, मुझे आपका आशिर्वाद एवं स्नेह प्राप्त हुआ । आज के अवसर पर मैं इतना कहना चाहूंगा कि आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बननी चाहिए । गरीबों को उनका अधिकार मिलना चाहिए । गांव, गरीब, किसान समृद्ध बनेंगे तभी मेरा जन्मदिन मनाना सार्थक होगा । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, प्रदेश कार्यसमिति डॉ अजय राव, जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला रजक, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सत्यभामा साहू, जिला पंचायत सदस्य भारती साहू, परमेश्वरी वर्मा, मिथलेश साहू, लता साहू, ललिता धृतलहरे, ममता कन्नौजे, केंवरा साहू, नंदनी साहू, भीष्मदेव सोनवानी, डागेश्वर वर्मा, पुनीत वर्मा, पप्पू वर्मा, लीलाधर साहू, खिलेश्वर धृतलहरे, हुलाश वर्मा, रामेश्वर धीवर, श्यामू साहू, मुकेश साहू, हिमांशु वर्मा, खिलेन्द्र साहू, ऋषि कन्नौजे, डिलेश्वर यादव, बल्लू वर्मा, जयभारत कन्नौजे, भगत वर्मा, मनीराम कुर्रे, जगत फेकर, कमलनारायण साहू, कामेश्वर साहू, रामूसिंह चक्रधारी, झालूराम साहू, कृष्ण कुमार वैष्णव, विशाल चन्द्राकर, डुलेश्वर वर्मा, विक्की वर्मा, दीपक कमल, प्रमोद वर्मा, आशीष वर्मा, तोरन साहू, अभिराम साहू, भारत वर्मा, अशोक साहू, जयंत कुर्रे, सोमनाथ बंजारे, मदन साहू,  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version