मोहला विकासखंड के ग्राम घासीटोला पहुंचे विधायक मंडावी
ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक का किया घोषणा,
मोहला(गंगा प्रकाश)-विधायक इंद्रशाह मंडावी सोमाटोला पंचायत के घासीटोला में गंवई बइठका के माध्यम से ग्रामीणों से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने गंवई बइठका में मुख्यरूप से सामुदायिक भवन का मांग किया जिसे तुरंत विधायक ने घोषणा किया। ग्रामीणों ने सुंदरनगर होते हुए कमकासुर तक सड़क निर्माण का मांग किया जिसे विधायक के द्वारा पहले ही स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है।
विधायक ने इमली छांव के नीचे जमीन में बैठकर ग्रामीणों से बातचीत किया उनके मांगो का त्वरित निराकरण कर कांग्रेस सरकार के विचारधारा व विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य, 65 प्रकार के लघु वनोपज का समर्थन मूल्य पर खरीदी, कोदो कुटकी रागी का समर्थन मूल्य में खरीदी जैसे किसान हित के कार्य करने वाला कार्य किया है। एमएमसी जिला घोषणा कर वन्नाचल का मान बढ़ाया है साथ ही पटेल, कोटवार, मितानिन, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के मानदेय में वृद्धि तथा बिहान समूह के माध्यम से महिला बहनों को आजीविका के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया है। युवाओं के लिए मितान क्लब तथा रीपा के द्वारा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने का कार्य कर रही है। भूपेश जी की सरकार छ ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
गंवई बइठका में मुख्यरूप से महामंत्री संजय जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नोहरु राम कुमेटी, कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य लता साव, टुम्मन लाल, रूप सिंह, विष्णु राम पटेल, कंवल सिंह, देवार सिंह, सावंत राम, देवराज, अरुण, उदय कोरेटी, रोहित कोरेटी, अनिल कुमार, नितेश कुमार, अघनु राम, जगत राम, रूपचंद, हेमराज, त्रिवेणी, चमरू राम, पुष्पा बाई, देशों बाई, सीता देवी, तेजलाल, चतुरसिंह, कृष्ण सोरी, भोला राम सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


