संकल्प यात्रा के तहत केन्द्र शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामवासी

मोबाईल वैन के माध्यम से शासन की योजनाओं के प्रति किया जा रहा जागरूक

शिविर में मरीजों का किया जा रहा स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाईयों का किया जा रहा वितरण

गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की लोकहितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन आज छुरा विकासखंड के ग्राम देवरी और सिवनी पहुंचा। इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में भारत सरकार के संयुक्त सचिव एवं जिला प्रभारी पंकज बोड़खे देवरी और सिवनी के शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करें। इस दौरान स्टॉल पर उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन मौजूद रहे। जिला प्रभारी पंकज बोड़खे ने दोनों जगहों के शिविर में पहुंचकर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू की गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी रहते है, ग्रामीणजन यहां आकर योजनाओं अधिक से अधिक लाभ ले और दूसरों को भी योजनाओं से लाभ लेने प्रेरित करें। कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाती है। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत के निर्माण के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान धरती कहे पुकार एवं मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने का अनुभव साझा किया।
शिविरों में मोबाईल वैन का स्वागत समिति द्वारा स्वागत किया गया। वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वीडियो संदेश का वाचन हुआ। चलचित्र के माध्मय से विकसित भारत के उद्देश्य की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा खेतों में ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव के बारे में  जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा केन्द्र शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। यहां लगाए गए स्टॉल में ग्रामवासियों को मिनी लैब द्वारा मिट्टी परीक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि अम्लीय है अथवा क्षारीय जांच की जाती है तथा मृदा में उपलब्ध पोषक तत्वों की मात्रा का परीक्षण कर स्वाईल हेल्थ कार्ड बनाया जा रहा है, ताकि जमीन स्वस्थ रहे और जमीन की उर्वर क्षमता में वृद्धि हो। साथ ही आत्मा योजना अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग एवं फसलों के संबंध में जानकारी दी। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस योजना के तहत माताओं को परिवार में पहले जीवित बच्चे के लिए 5 हजार रूपए की राशि दो किस्तों में एवं द्वितीय संतान बालिका होने पर एक मुस्त 6 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाती है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत हुनरमंद कारीगरों एवं शिल्पकारों को कौशल उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 2 लाख रूपए तक ऋण प्रदान किया जा रहा है। पारंपरिक 18 तरीके के व्यापार जिनमें बढ़ई, लोहार, कुम्हार, मूर्तिकार, दर्जी एवं अन्य परंपरागत व्यवसाय को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर एवं सियान जतन कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई। इसी तरह लीड बैंक के प्रतिनिधि द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशु चिकित्सा विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनांतर्गत हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में मरीजों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। हृदय रोग की रोकथाम, स्वस्थ जीवन हेतु संतुलित आहार के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में मरीजों की सिकलिन जांच, टीबी, स्क्रीनिंग, शुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच, रक्त परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बड़ी संख्या में जनसामान्य ने पंजीयन कराया। लीड बैंक के स्टॉल में मुद्रा लोन फार्म, एकाउंट भरने के लिए फार्म, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के संबंध में जानकारी दी गई।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version