रात्रि में ही सभी घायलों को कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती

भिलाई/दुर्ग (गंगा प्रकाश)।  बीती रात्रि गाड़ाडीह से जामगांव आर की ओर जाने वाली पाटन सड़क मार्ग पर पोहा के पास सगाई से देर रात लौट रही वैन हाईवा से टकरा गई जिसके कारण दो बाईक सवार अनियंत्रित होकर जहां एक दूसरे से टकरा गये । इस सड़क दुर्घटना में वैन की ड्रायवर की मौत हो गई। इस दौरान ड्रायवर स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया जिसको निकालने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना अंतर्गत गुरुवार देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में कुल 11 लोग घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के जामुल क्षेत्र निवासी एक परिवार सगाई कार्यक्रम में गए हुए थे। वहां से देर रात 11 बजे 10 लोग इको कार सीजी 07 सीसी 6028 से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान पौहा गांव के पास सड़क किनारे खड़े से कार जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी की टक्कर के बाद चालक खोमन सिन्हा पिता भान सिंह (28 साल) की मौत हो गई। वहीं कार में सवार खोम लाल साहू (28 साल), किशन सिन्हा (43 साल), जीवन साहू (34 साल), शत्रुघन साहू (45 साल), राजाराम साहू (55 साल), जागेश्वर साहू (17 साल), निर्मल साहू (43 साल), रेखलाल साहू (34 साल) औरर गुलाब चंद्र (40 साल) घायल हो गए। सभी लोग जामुल के रहने वाले थे। सभी को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक व कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कार के बाद बाइक भी टकराई, दो गंभीर
इस दुर्घटना में कार के पीछे बाइक सवार दो लोग भी तेज रफ्तार में आ रहे थे। वो लोग भी हादसे पर ध्यान नहीं दे पाए और ट्रक से जा टकराए। इमसें बाइक सवार डोमेंद्र कोसरे (16 साल) और गोविंद सिंह (22 साल) बुरी तरह घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।
ड्राइवर स्टेयरिंग में फंसा, बड़ी मुश्किल से निकला
पुलिस के मुताबिक इको कार ट्रक से इतनी तेज टकराई कि उसके सामने का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार का चालक खोमन सिन्हा स्टेयरिंग में बुरी तरीके से फंस गया था। वह उसमें से निकल नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेजा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version