कोंडागांव (गंगा प्रकाश)- जागरूकता के अभाव में बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर नईदुनिया दैनिक जागरण ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान की कड़ी में शुक्रवार को जिले भर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के अधिकारी कर्मचारियों से लेकर मजदूरों तक शपथ ग्रहण में हिस्सा लिया, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने नई दुनिया ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे शपथ ग्रहण कार्यक्रम की सराहना की।पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने कार्यालय में तो कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला कार्यालय मे सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ,किसानों, राजनीतिक दलो ,संगठनों समाजसेवी संस्था आदि ने अपने अपने कार्य स्थलों पर सड़क सुरक्षा की शपथ ली।
There is no ads to display, Please add some
