गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सड़कों पर मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटना को रोकने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट पहनाने को कहा था। कलेक्टर के निर्देश पर सड़क सुरक्षा उपाय किए जा रहे है। मवेशियों के कारण सड़क में होने वाले हादसों को देखते हुए सड़क सुरक्षा के उपाय के तहत पशुपालन विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर, मवेशियों को रेडियम कॉलर पहनाया जा रहा है। अब तक फिंगेश्वर एवं अन्य क्षेत्रों में सड़क किनारे पाए जाने वाले 180 मवेशियों को रेडियम कॉलर पहनाया जा चुका है। आगे भी रेडियम कालर लगाने की कार्यवाही जारी है। मवेशियों को रेडियम कॉलर पहनाने से रात में आने जाने वाले वाहन चालकों को दूर से ही मवेशी होने का संकेत मिल जाता है जिससे वाहन चालकों को सतर्क होकर आवागमन करने में आसानी होती है। साथ ही दुर्घटना की संभावना भी कम हो जाती है।
There is no ads to display, Please add some
