गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने के लेकर समय.समय पर जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों के द्वारा विद्यालयो का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है ताकि शिक्षा के बुनियाद को पहले से भी ज्यादा और अधिक सुदृढ़ एवं मजबूत बनाया जा सके यह कहना है हेमंत साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी ;ए बी ओद्ध फिंगेश्वर का शासकीय प्राथमिक शाला पतोरा में औचक निरीक्षण में पहुंचे सभी कक्षाओं का स्तर जांच करते हुए कक्षा पांचवीं में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी में लगे शिक्षक एवं छात्रों का हौसला अफजाई करते हुए कहा यदि सफल होना चाहते हैं तो निरंतर पढ़ाई में अपना ध्यान केन्द्रित करें जो समय विद्यालय के बाद घर में मिलता है उनका पढ़ाई.लिखाई में सदुपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा अपना ध्यान केंद्रित करें सफल होना है तो सभी विषयों के लिए अलग से समय सारिणी तैयार कर उन विषयों की तैयारियां शुरू कर सतत् अभ्यास करें शिक्षक के अलावा अपने माता पिता एवं बड़ों की भी मदद ले सकते हैं इस दौरान मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता का निरीक्षण विद्यालय परिसर की साफ.सफाई पर विशेष ध्यान देने की बातें कही इस अवसर पर प्रधानपाठक घनश्याम बघेल शिक्षक थानू राम निषाद परमेश्वर यादव रसोइया गायत्री सोनवानी सोनिया उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
