गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। सतनामी समाज जिला सारंगढ़ बिलाईगढ द्वारा मौहार भांठा सतनाम भवन में सप्ताहिक चेतना एवं योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके प्रथम दिवस में प्रातः: 06.00 बजे जैतखाम पुजन कर व गुरु वंदना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, कार्यक्रम में आये सतमार्गियों को नियमित दिनचर्या, सात्विक आहार के लाभ को विस्तार से बताकर नशा व मांसाहार त्याग का संकल्प लिया गया साथ ही शरीर के उत्तम स्वास्थ्य हेतु आसन एवं प्रणायाम का अभ्यास कराया गया, कार्यक्रम में आए विद्यालयीन बच्चों को आदर्श जीवन से लक्ष्य कैसे प्राप्त हो इस संबंध में विस्तार से बताया गया, यह कार्यक्रम दिनांक 03.09.2023 से 10.09.2023 तक निर्धारित समय पर संचालित होगा, समाज के प्रबुद्धजनों व संतों ने लोगों को लाभ लेने अधिक से अधिक भाग लेने आग्रह किया गया है
There is no ads to display, Please add some


