अंचल में गूंजा सतनाम संदेश, नगर इकाई द्वारा डीजे बाजा के साथ निकाली रैली।

छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा नगर में निकली भव्य सतनाम संदेश शोभायात्रा पंथी अखाड़ा डीजे के साथ गुरु घासीदास जयंती के पहले छुरा नगर में बाबा जी के संदेश को प्रचार प्रसार करने के लिए सतनामी समाज ने साप्ताहिक बाजार शनिवार को सतनाम संदेश शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा मामूली पर से होकर छुरा नगर के मुख्य चौक स्वर्ण जयंती चौक बजरंग चौक शिव चौक होते हुए संजय नगर छुरा में समापन हुआ। इसके बाद संजय नगर छुरा में सभा में अतिथि के रूप में यष्पेंद्र शाह पार्षद राजमहल छुरा अशोक दीक्षित पार्षद , समद खान, हरीश यादव पार्षद श्रीमती रजनी लहरे पार्षद लक्ष्मी दास सोनवानी संरक्षक लक्ष्मण टंडन अध्यक्ष पीएल घृतलहरे प्राचार्य एस डी खूंटे मनीराम ख़िलारे समरू मंच असिन हुए साथ ही साथ परंपरा अनुसार बाबा जी के जैत खाम के पूजा अर्चना कर सभा आरंभ हुआ सभा में सेवानिवृत शिक्षक पदोन्नति शिक्षक एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए समद खान ने बाबा जी के विचार को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर हमें एक साथ मिलकर संगठित समाज बनाना है एवं बाबा जी के उपदेश मनखे मनखे एक बरोबर के संदेशों को जन जन तक पहुंचना है साथ ही साथ श्री घृतलहरे ने बाबा जी के जीवन एवं कठिन तपस्या पर प्रकाश डाला एवं श्रीखूंटे ने सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए बाबा जी के उपदेशों के बारे में बताया यह शोभा यात्रा सतनामी समाज तहसील परिक्षेत्र एवं अधिकारी कर्मचारी संगठन छुरा के संयुक्त रूप से सहयोग निकाली गई यह यात्रा संतों की अगवाई एवं सतनाम रथ के साथ पंथी अखाड़ा नृत्य दल एवं डीजे के साथ भ्रमण करते हुए भ्रमण करते हुए संजय नगर छुरा पहुंची इस संदेश यात्रा में विभिन्न गांव से आए हुए लगभग हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल हुए। शोभा यात्रा का अलग-अलग स्थान पर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए हुए लोगों के लिए भोजन भंडारा प्रसादी का व्यवस्था किया गया था साथ ही स्वर्गीय विष्णु प्रसाद गायक वार्ड पूर्व अध्यक्ष सतनामी समाज के स्मृति में उनके सुपुत्र कृष्ण कुमार गायकवाड़ के द्वारा भंडारा में पुड़ी एवं हलुआ का व्यवस्था किया गया था कार्यक्रम कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग राजकुमार लहरे दीनदयाल टंडन नन्द झरोखा कुर्रे गिरवर लहरे तिलक टण्डन कोसले बलवंत बघेल गेंद्रराम खुटे कमलेश मारकंडे रवि सोनवानी श्री निराला के साथ-साथ अन्य कर्मचारी एवं सामाजिक लोगों का विशेष सहयोग रहा । सभा की अंत में समाज के सचिव डाहरू राम कोसले द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version