राजा बाबू उपाध्याय
पिथौरा (गंगा प्रकाश)।
राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा से विकसित भारत के संकल्प के साथ आज संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत बसना विधानसभा के विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल पिथौरा पहुंचे। उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर सदस्यता का शुभारंभ किया।इस दौरान विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पिथौरा में भाजपा के सैकड़ों सदस्य अपने मोबाइल में बनाए जिसमे नरेश सिंघल, बजरंग अग्रवाल, आशीष शर्मा, स्वप्निल तिवारी . वीरेंद्र तिवारी .अनुप अग्रवाल, पुष्पराज गजेन्द्र, सत्यनारायण अग्रवाल, विजय पटेल, विजय नायक, सुमित अग्रवाल, आलोक त्रिपाठी .रविंदर आज़मानी .संजय गोयल, अनुप बंसल, दिलीप निषाद, छबीलाल रात्रे, निशु माटा .श्रीमती नीलम गोयल, श्रीमती नर्मदा अग्रवाल, सतीश ध्रुव, नानू सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।मंडल अध्यक्ष व सभी कार्यकर्ताओं को पुनः सदस्यता ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं। सभी को अपने अपने बूथ वाईस सदस्यता अभियान में लग जाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी एकमात्र दल है, जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रहा है और जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाता रहता है और भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओ उसके योग्यता के हिसाब से काम प्रदान करती है और छोटे से छोटे कार्यकर्ता को महत्व देती है। उन्होंने कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को आज पार्टी ने विधायक बनाया। आप सभी से आग्रह है की सदस्यता अभियान में जोर शोर से लग जाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version