मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मामला जहां मैनपुर तहसील से लगे ग्राम पंचायत भाटीगढ़ निवासी चेतन नेगी का बड़े पुत्र भुनेश्वर नेगी उम्र 22 वर्ष की शव साल्हेभाट गोपालपुर पंचायत के जंगल में जमीन पर बिखरी पड़ी मिली । जहां पर लाश हड्डियों के ढांचा के रूप में मिली। जिसकी जांच करने के लिए रायपुर से फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची ।मामले में भाटीगढ़ निवासी भुनेश्वर नेगी लगभग 11 दिनों से लापता था । जानकारी के मुताबिक मृतक काम करने के लिए पिछले 7 माह से बाहर गया था ।जो अभी अभी काम से घर लौटा था और 5 दिनों में ही वह लापता हो गया जो कि मृतक अपने घर से 11 दिनों पहले से निकला था जो पिछले दिनों तक वापस नहीं लौटा था। जिसकी पता साजी करने के लिए परिवार द्वारा खोजबीन किया गया साथ ही गुमशुदगी का रिपोर्ट थाने में दर्ज भी कराया गया था उसके बाद मैनपुर पुलिस के द्वारा खोजबीन की गई । उपरांत साल्हेभाट के जंगल में मृतक भुनेश्वर नेगी का शव हड्डियों का ढांचा के रूप में बिखरा पड़ा मिला । फॉरेंसिक टीम के द्वारा शव के अवशेष को जांच हेतु अपने साथ ले जाया गया उसके पश्चात मृतक के शव को परिजन को सौंप दिया गया जिसका अंतिम संस्कार ग्राम भाटीगढ़ में किया गया । मामले की पूरी जांच मैनपुर पुलिस के द्वारा की जांच की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some
