रायपुर (गंगा प्रकाश)। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली से रवाना होकर रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचें, जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जगह जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। विशेषकर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विमान तल से निकलकर जब भगत सिंह चौक पर पहुंचें, तब वहां पर नजारा ही अलग था। बारिश के बावजूद भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगत सिंह चौक पर श्रम व सन्ननिर्माण आयोग के अध्यक्ष सुशील उर्फ सन्नी अग्रवाल के नेतृत्व में युवा नेताओं ने माहौल को यादगार बना दिया। वही युवा नेता द्वारा काफ़ी अधिक संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता का हुजूम नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार बैज के स्वागत में उठ खड़ा हुआ और जयकारे से फिज़ा गूंज गई। पश्चात सुशील सन्नी अग्रवाल और युवा नेता हसन आब्दी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार बैज को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। ज्ञात हो कि दोपहर से लगातार बारिश हो रही थी, ऐसे में अधिकांश कार्यकर्ता तितर बितर हों जाते हैं, बावजूद इसके कार्यकर्ताओं के लिए तमाम इंतजाम किए गए थे। युवा नेता द्वारा पूरी व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से करने में सफल रहा। तेज बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं में जोश भरपूर जोश था। दीपक भैय्या जिंदाबाद, सन्नी भैय्या जिंदाबाद के जबरदस्त नारे देर तक पूरी फिज़ा में गूंजते रहे। पश्चात दीपक बैज यहां से निकलकर राजीव भवन पहुंचकर पदभार ग्रहण किया, जहां पर विशेष रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद थे।
सन्नी अग्रवाल के नेतृव में नवप्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का किया गया भव्य स्वागत, युवा नेता हसन आब्दी के पीछे उमड़ा जनसैलाब
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
