गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।पिछले सप्ताह भर से मौसम में बरसात की आशंका से अंचल का पूरा का पूरा कृषि कार्य चरमरा गया था। यहां तक की लगातार 4-5 दिन से धान की सरकारी खरीदी भी बरसात की आशंका से बंद कर दी गई है। शनिवार से मौसम खुल गया है। जिससे कृषकों ने राहत की सास ली है। ग्रामीण ने चार दिनों के बाद आसमान से बादल छंटने पर शनिवार रविवार को गुनगुने धूप का आनंद उठाया गया। वैसे शुक्रवार को ही सुबह से बदली छंटने से आसमान का रंग एकदम नीला दिखाई पड़ा और धुंधला सा सूर्य के दर्शन भी हुए। मिचौंग तुफान का सिस्टम कमजोर पड़ते ही मौसम में फिर से बदलाव आया और शनिवार रविवार सुबह आम दिनों की तरह धूप खिला, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। इससे फिंगेश्वर ब्लॉक मुख्यालय सहित क्षेत्र में दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटो के दौरान मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के चलते फिंगेश्वर विकासखं डमें तीन चार दिनों तक कभी तेज तो कभी रूक-रूककर बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। वहीं चौथे दिन शुक्रवार को बारिश थमी भी तो दिन भर बदली छाई रही और बारिश की संभावना लगातार बनी रही। लेकिन अब मिचौंग तुफान के आगे बढ़ जाने के बाद मौसम साफ होते ही लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार रविवार को धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली है। लेकिन उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते शाम होते ही अंचल में भी ठिठुरन जैसी स्थिति अभी भी बनी हुई है। रात का तापमान भी तेजी से लुढक रहा है। अंचल का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। साथ ही आने वाले दिनों में भी और ज्यादा गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के साथ ठंड में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने तथा न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। शनिवार एवं रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ जाने के बाद फिंगेश्वर सहित आसपास ग्राम्यांचल में सर्दी-खांसी तथा वायरल फीवर के अधिक से अधिक मरीज बढ़ने लगे है। निजी अस्पताल से लेकर विकासखंड के प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंच रहे है। इन अस्पतालों के ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज पहुंचने का सिलसिला जारी है।
सप्ताह पर मौसम की आंख मिचौली से त्रस्त किसानों ने ली राहत, मौसम खुलने से कृषि कार्य हुआ तेज
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
