छुरा (गंगा प्रकाश)। शिक्षा सत्र 2023- 24 प्रारम्भ सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम धुमधाम से मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष छुरा सरपंच मंजु ध्रुव विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत सदस्य सुखबती टांडे तथा अध्यक्षता शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष मिलाप राम साहु हुए साथ ही विशेष अतिथि के तौर पर शाला समिति के उपाध्यक्ष दिनेश बंदे सदस्य श्रीमति भावना यादव, श्रीमति शांति यादव, रामसिंग निराला, सुरेश टांडे, दिलीप बंदे और शाला के प्रधान पाठक खेमचंद पटेल, शिक्षक पदमन सिंह ध्रुव, दिलीप कुमार सिन्हा, गौतम कुमार ठाकुर, शिक्षिका मीनू ध्रुव एवम छात्र छात्राओं तथा उनके पालक गण उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि छुरा विकासखंड ग्राम लोहझर के प्राथमिक,मिडिल एवं हाई स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इसी तारतम्य शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोहझर में शाला प्रवेशोत्सव एवं पाठ्य पुस्तक, गणवेश वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती का छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित व श्रीफल फोड़कर किया गया। तत्पश्चात कक्षा छठवीं से आठवीं के प्रथम से तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को महिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच लोहझर श्रीमति मंजू ध्रुव के द्वारा गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कराते हुए पाठ्य पुस्तक वितरण कर नगद रूपए देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित पाने वाले छात्र छात्राओं के नाम कक्षा छठवीं प्रथन स्थान कु अंकिता/ पुराणिक निषाद80.66 प्रतिशत, द्वितीय स्थान वेदप्रकाश/रमन सिंह 77.66 प्रतिशत तृतीय स्थान भीषण कुमार ध्रुव/धनीराम ध्रुव 73.66 प्रतिशत,कक्षा सातवी के प्रथम स्थान कु ज्योति/जयराम 83.87 प्रतिशत,द्वितीय स्थान ईशांत/राजकुमार 81 प्रतिशत तृतीय स्थान कु कोमल ध्रुव/परमेंद्र सिंह78.3 प्रतिशत, कक्षा आठवीं के प्रथम स्थान तरुण साहु/मिलाप राम साहु 77 प्रतिशत, द्वितीय स्थान कु चंद्रिका ठाकुर/ चम्मन लाल ठाकुर 75.5 प्रतिशत,तृतीया स्थान कु प्रेम लता/ चंद्र शेखर 75.33 प्रतिशत है। जो नगद ईनाम पाकर गदगद हुए। मंजु ध्रुव ने कहा कि जिस छात्र छात्राओं को अपने पारिवारिक आर्थिक स्थिति को लेकर पढ़ाई करने में किसी प्रकार के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पाठ्य पुस्तक कॉपी पेन अन्य स्कूली सामग्री के लिए मदद करूंगी ताकि बच्चे को पढ़ाई में कोई तकलीफ परेशानी ना हो साथ ही मंजु ध्रुव ने कहा कि शासन की द्वारा शिक्षा विभाग के हर योजना को छात्र छात्राओं को लाभवांछित कराने में भरपुर सहयोग करूंगी आप सभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर अपने माता-पिता व शाला का नाम रोशन करें । इस अवसर पर श्री मति सुखबाती टांडे जनपद पंचायत छुरा ने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। क्योंकि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। अतः आप अनुशासन में रहते हुए अच्छे से पढ़ाई कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। मिलाप राम साहु अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति ने कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। शिक्षा के विकास में गांव समाज व राष्ट्र की उन्नति संभव है। प्राचार्य कहा कि शिक्षा ऐसी सीढ़ी है जिससे चलती पीढ़ी है। असफलता सफलता की प्रथम सीढ़ी है। हमें सकारात्मक सोच करते हुए कार्य करना होगा। तो निश्चित सफलता मिलेगी। शिक्षा मनुष्य के अंदर अच्छे विचारों को लाती है और बुरे विचारों को बाहर करती है। सफलता पाने के लिए एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित करें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version