सितेश सिरदार लखनपुर (गंगा प्रकाश) लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुमगराकला मुख्य मार्ग स्थित राज किराना दुकान के पीछे स्थित बोरवेल में लगे सबमर्सिबल पंप और 50 मीटर केबल तार की चोरी किये जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई दिन बुधवार को अज्ञात चोरों ने कारनामे को अंजाम दिया है। दुकान संचालक अजेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि – गुमगरा कला मुख्य मार्ग से लगे राज किराना दुकान स्थित है पीछे बोर उत्खनन कराया गया है। 30 जुलाई के दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने बोर में लगे समरसीबल पंप और 50 मी केबल तार चोरी कर ले गये। बोर में लगे पाइप अन्य सामान फेंक गये। गौरतलब है कि बीते साल दुकान के सामने खड़े मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर ले उड़े थे। जिसकी एफआईआर अजेश यादव ने लखनपुर थाने में दर्ज कराया था । बहरहाल मर्सिबल पंप चोरी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने आवेदन दिया गया है।
There is no ads to display, Please add some


