छत्तीसगढ़ का पहला ब्लॉक जहाँ सभी समाजो को मिला अपना भवन

क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता -मोहन मरकाम

कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। कोंडागांव विधानसभा में लगातार विकास के कार्य जारी है इसी कड़ी में ब्लॉक मुख्यालय माकड़ी में 31 मई को पीसीसी अध्यक्ष सह कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने एक साथ लगभग चौदह समाज के भवन का भूमिपूजन व लोकार्पण किया बता दें छत्तीसगढ़ का पहला ब्लॉक है माकड़ी ब्लॉक जहाँ सभी समाज को एक साथ अलग अलग समाजवार भवन मिला है सामाजिक भवनों की कुल राशि लगभग एक करोड़ है विधायक मोहन मरकाम सभी सामाजिक जनों के बिच पहुंच पूजा पाठ कर लोकार्पण भूमिपुजन कार्यक्रम को सम्पन्न करने पश्चात गोंडवाना समाज भवन माकड़ी में सभी सामाजिक जनों के बिच एक सभा आयोजित कर सभी को सामूहिक रूप से सम्बोधित किया कहा क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है छत्तीसगढ़ में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है सभी वर्गो को साथ लेकर चल रही है मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के माध्यम से सभी विधानसभा में पहुंच जनता से रूबरू होकर उनकी बातों को सुना मांगों को जाना और पूरा करने का काम किया है आज के इतिहास में पहली बार सभी समाज को जिला स्तर पर भवन हेतु भूमि आबंटित कर भवन निर्माण हेतु राशि प्रदान किया है साथ ही किसान मजदूर कर्मचारी सभी के हितों को ध्यान में रखकर जनहितैषी कार्य किया है जिला स्तर पर भवन मिलने के बाद भी हमेशा सामाजिक जनों की स्थानीय स्तर पर भवन की मांग होती थी हमने सरपंच माकड़ी हेमलाल वट्टी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सभी समाज को भवन निर्माण हेतु जमीन देने की बात कही और निर्माण हेतु राशि हमने उपलब्ध कराई है किसी भी समाज के लिए हो एक छत होना जरूरी होता है ताकि समय समय पर एकजुटता का परिचय दे सकें सामाजिक कार्यक्रमों को सम्पन्न करा सकें आज भवन दिया गया है आगामी समय में भी सामाजिक जनों की जरूरत अनुसार और भी मांगों को पूरा किया जायेगा सम्पूर्ण कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल, जिला पंचायत सदस्य द्वय श्रीमती रमिला मरकाम, हेमलाल बघेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोती बाई उपाध्यक्ष गौतम साहू,सरपंच संघ अध्यक्ष सह माकड़ी सरपंच हेमलाल वट्टी सहित समस्त जनप्रतिनिधि एवं सभी समाज के समाज प्रमुख मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version