यदिंद्रन नायर
बीजापुर (गंगा प्रकाश)।– बुनियादी साक्षरता व संख्याज्ञान को हासिल करने के लिए जिले में समर्थन बुनियादी शिक्षा अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बुधवार दिनांक 14 व 15 सितंबर को संकुल समन्वयकों की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहाहै।
जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए समर्थन बुनियादी शिक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसका मुख्य लक्ष्य जिले में 20 प्रतिशत स्टूडेंट लर्निंग आउटकम को हासिल करना है। इसके लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, शिक्षा विभाग व पिरामल फाउंडेशन टीम की ओर से जिले के सभी ब्लाको में 131 प्राथमिक विद्यालयों का चयन डेमो विद्यालय के रूप में किया गया है। इन विद्यालयों में बच्चों के भाषा व गणित के बुनियादी कौशल को विकसित करने का कार्य किया जाएगा। जो संकुल में अन्य विद्यालयों के लिए आदर्श के रूप में रहेंगे।
समर्थन बुनियादी शिक्षा अभियान जिला प्रशासन बीजापुर व पिरामल फाउंडेशन की एक पहल है, निपुण भारत के अंतर्गत जिले में शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए साथ ही प्राथमिक शिक्षा को बेहतर करने के लिए इस अभियान का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक विकासखंड के करीब 84 संकुल समन्वयक उपस्थित थे कार्यशाला के प्रारंभ में बीईओ बीजापुर जाकिर खान द्वारा कार्यशाला का महत्व और उद्देश्य को विस्तार से बताया गया इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर ने संकुल समन्वयको को मार्गदर्शन दिया इस अभियान मे निपुण भारत असर की रिपोर्ट सरल कार्यक्रम इत्यादि विषयों पर परिचर्चा की गई इस अवसर पर डाईट से विनय गजभिए, आशीष वर्मा, विद्या भूषण नेताम,पिरामल फाऊंडेशन की ओर से जिला समन्वयक मांशु शुक्ला, गांधी फेलो सागर गजभिए अरुण कुमार, भूमिका पेंदोर मुख्य रुप से उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


