फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गुरु के बिना विद्यार्थियों को शिक्षा के स्तर पर ऊंची बुलंदियों तक पहुंचना नामुमकिन होता है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अनेक गतिविधियों के भी गुण सिखाते हैं। ताकि भविष्य में शिक्षा ग्रहण करने के बाद विद्यार्थी को याद आ सके कि हमने किस स्कूल से कितनी उपलब्धियां हासिल करके इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाबी प्राप्त की है। जिसका मुख्य श्रेय शिक्षकों को जाता है। प्रयास पब्लिक स्कूल कोपरा में सरकारी अवकाश को देखते हुए 19 मई 2023 से 23 मई 2023 तक समर कैंप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे कोई भी बच्चे शामिल हो सके सकते हैं। समर कैंप में बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सिखाई जा रही है। बच्चे खूब मस्ती और इंजॉय करके सीख भी रहे हैं। इस 5 दिवसीय में बच्चों को आइसक्रीम ड्राविंग जूस मेकिंग कार्ड डेकोरेशन सिंगिंग/डांसिंग इत्यादि और अनेक गतिविधियां सिखाए जाएंगे। स्कूल के एमडी श्री गोस्वामी और प्रिंसिपल युगल किशोर साहू का कहना है कि समर कैंप लगाने से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को उजागर करता है।
There is no ads to display, Please add some


