अंबागढ़ चौकी (गंगा प्रकाश)-जिला कलेक्टर एस जयवर्धन एवम जिला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे के मार्गदर्शन में ग्रीष्म कालीन समर कैंप खेल एवम युवा कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्तावधान में दिनांक 15 मई 2023 से 31 मई 2023 तक आयोजित किया जा रहा है जो कि मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिला के तीनों ब्लाक में संचालित किया जा रहा हैं । इसमें खेल का प्रशिक्षण फुटबॉल, कबड्डी, खो खो,एथलेटिक्स ,वालीबॉल ,चेस ,योगा के साथ साथ नृत्य ,चित्रकारिता, वादन,गायन का प्रशिक्षण छात्र एवम छात्राओ को दिया जा रहा है । इसमें लगभग 62 छात्र व 22 छात्राएं विकासखंड अम्बागढ़ चौकी में भाग ले रहे हैं । इसमें लगभग 125 लोगो ने पंजीयन कराया है । कुशल प्रशिक्षको के माध्यम सेप्रशिक्षण दिया जा रहा है विकासखंड नोडल / शिक्षा अधिकारी एस. के. धीवर के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है जिले के नोडल / जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद हथेल एवम सहायक नोडल अधिकारी विजय कुमार टेम्बुलकर के कुशल नेतृत्व में तीनों ब्लॉक मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी समर कैंप का संचालन हो रहा है।
There is no ads to display, Please add some


