छुरा (गंगा प्रकाश)। शिक्षकों का स्थान माता-पिता से भी ऊपर है, माता-पिता जन्म देता है लेकिन सही गलत का फर्क हमें शिक्षक ही समझता है, छात्रो को ही नहीं अपितु पूरे मानव समाज को मार्गदर्शित करता है और समाज का दशा और दिशा बदलता है उक्त बातें शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि लघु वनोंपज (ब्यापार एवं विकास) देवसिंह रात्रे ने अपने निजी कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह में कहीं।
श्री रात्रे ने आगे कहा कि शिक्षक दिवस छात्रों के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह उन गुरुओं का सम्मान करता है जिन्होंने अपने समर्पण और ज्ञान के माध्यम से अनगिनत लोगों के जीवन को आकार दिया है, शिक्षकों का स्थान माता-पिता से भी ऊपर है माता-पिता जन्म देता है लेकिन सही गलत का फर्क हमें शिक्षक ही समझता है। छात्रों को ही नहीं अपितु पूरे मानव समाज को मार्गदर्शित करता है, समज में अपने अमूल्य ज्ञान और समय देकर समाज का दशा और दिशा बदल देता है।
इस अवसर पर एम आर खान, मोतीलाल साहू, किशन, धीतेश, टंकेश्वर मरकाम, हेमंत कंवर, भुवन लाल ठाकुर, राजकुमार लहरे, डाहरू कोशले, रेवेंद्र दीक्षित,तुकेश्वर साहू.धनंजय कुमार वर्मा, रोहित नेताम,ममता ठाकुर,श्याम कुमारी नेताम, युमिता साहू,लूनेश्वरी दीवान, सुनील राजपूत का साल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. एस पी प्रजापति, यशवंत यादव पत्रकार , अशोक दीक्षित, परमेश्वर राजपूत पत्रकार आदि ने संबोधित किया।
There is no ads to display, Please add some


