फरसगाँव (गंगा प्रकाश) :- फरसगाँव मे साहू समाज के द्वारा वार्षिक सम्मेलन केशकाल तहसील एवं फ़रसगांव तहसील के सयुक्त प्रयास से रविवार को सामुदायिक भवन में किया गया ..|
जिसमें मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम ने कहा कि समाज का विशेष योगदान होता है, समाज में रहना होगा हमें संगठित रहते हुए समाज के लिए विशेष करना होगा..|
नेताम ने आगे कहा की अपने बच्चों को समाज की गतिविधियों से जुड़े इससे ही समाज का भला होगा साथ ही साथ आदर्श विवाह के महत्व क़ो भी समझाया..|
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष चित्रलेखा साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज मे हो रहे आदर्श विवाह पर प्रकाश डालते हुए आदर्श विवाह के महत्व को बताया..|
महासभा के इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया मंच का प्रभावी संचालन योगेश साहू ने किया..|
There is no ads to display, Please add some


