धवलपुर क्षेत्र में जनसंपर्क कर योजनाओं की जानकारी और नुवाखाई की बधाई
मैनपुर(गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे संजय नेताम का बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निरंतर जनसंपर्क जारी है। जनसंपर्क के दौरान वे लगातार आमजनों से भेंट मुलाक़ात कर प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं और इसका लाभ उठाने का आग्रह भी आमजनों से कर रहे हैं। शनिवार को धवलपुर क्षेत्र में अपने जनसंपर्क के दौरान वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बुजुर्गों का आशीर्वाद लिए तथा उन्हें श्रीफल व धोती भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वे आगामी दिनों में मनाये जाने वाले नुवाखाई पर्व की शुभकामनायें भी दिए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा है कि राज्य सरकार आमजनों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिये संकल्पबद्ध है। प्रदेश को परिवार मानकर चिंता करते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। शनिवार को जनसंपर्क के दौरान वे धवलपुर क्षेत्र के ग्राम चिन्दाभाठा, घटौद (शीतलापारा), घटौद (बीचपारा) में आमजनों से मुलाक़ात किए। इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष हबीब मेमन,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बिसाहू सिन्हा,युवा नेता बीरेंद्र यादव,संतोष तिवारी,केशर नेताम,पवन नेताम,कृति बाई कपिल,राहुल निर्मलकर,केशव नेताम, रामदयाल नेताम,चंदन नागेश,सुखदेव नेताम,राजकुमार नेताम,भागवत सिन्हा,गम्भीर नेताम, मुलसिंह नेताम,हीरासिंह नेताम,कंवल यादव,शिकारी सिन्हा,हिरण बाई ,बिमला यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
