फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़ वासियों के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया गया जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता बोधन साहू ने कहा किसानों की उन्नति बेटियों की पढ़ाई रोजगार सुरक्षा और उन्नति के अवसरों के लिए भाजपा का संकल्प अटल है हमने समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखा था जिसके लिए पंद्रह साल तक डॉ रमन सिंह ने मेहनत कर उसे अटल के सपनों का विकसित प्रदेश बनाया था लेकिन पिछले पांच वर्षों में कांग्रेसी सरकार ने राज्य को कई वर्ष पीछे धकेल दिया है आज फिर चुनाव की ओर प्रदेश की जनता को पता है कि हमने ही बनाया है और इसे फिर हम ही संवारेंगे उसी संकल्प के साथ माताओं बहनों को विश्वास दिलाते हैं कि भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ की नारी सशक्त समृद्ध और संपन्न होगी। महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत बारह हजार सालाना सहयोग राशि दी जाएगी। ज़िला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहु ने बताया की छत्तीसगढ़ के किसानों की उन्नति के लिए कृषि उन्नति योजनाश्की शुरुआत की जाएगी इसके अंतर्गत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी धान का समर्थन मूल्य 3100 रु प्रति क्विंटल किसानों को एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। रेडी टू इट का कार्य पुनः महिला स्व सहायता समूह को देंगे महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन के शुल्क को 50ः कम करेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत दस लाख रुपये तक का इलाज मिल सकेगा इस संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की माताएं.बहनें यहां के युवा और यहां के किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं वो करके रहते हैं और प्रदेश की जनपेक्षाओं पर खरा उतर हम समृद्ध छत्तीसगढ़ को संवारेंगे।
समृद्ध और उन्नत छत्तीसगढ़ बनाने वाली मोदी की गारंटी है हमारा संकल्प पत्र
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
