कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

हरदीप छाबड़ा

मोहला(गंगा प्रकाश)- जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर आरपी आचला को सक्ती जिला स्थानांतरण होने पर आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर एस जयवर्धन ने कहा कि नवीन जिले के लिए उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि आरपी आचला ने अपने जिम्मदारियों व दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि जहां वे जा रहे हैं वहां पर भी अपने दायित्व को बहुत अच्छे से निभाएंगे। कलेक्टर ने जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कलेक्टर आरपी आचला को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल ने कहा कि जिले में आरपी आचला ने जो सुझबुझ, समझ और अनुभव के साथ नवीन स्टॉफ को कार्यालयीन कार्य सिखाया है। वह बहुत सराहनीय है। कार्यक्रम को एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य एवं एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया। आरपी आचला ने कहा कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नवीन जिले में कार्य करने का अच्छा अनुभव मिला। कलेक्टर का मार्गदर्शन सभी कार्यों में मिलता रहा। सभी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम के समापन में संयुक्त कलेक्टर आरपी आचला को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्थानांतरित होकर आए डिप्टी कलेक्टर  अविनाश ठाकुर का स्वागत किया गया। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर  अविनाश ठाकुर, तहसीलदार  अम्बर गुप्ता, मनोज रावटे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version