60 रु प्रतिदिन में कार्य करवाना मजाक नहीं तो क्या है-दीपिका

रसोइया संघ के आंदोलन को समर्थन देने पहुंची भाजपा नेत्री दीपिका

संजय सिंह भदौरिया

सुकमा (गंगा प्रकाश)। भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के रसोइया भाई बहनों के साथ छल किया है,अपने जनघोषणा पत्र में कलेक्टर दर पर मानदेय देने की बात कहने वाले कांग्रेस पार्टी की सरकार ने मनरेगा दर पर मानदेय देना भी जरूरी नहीं समझा और 10 रु प्रतिदिन बढ़ा कर उनका अपमान कर रहे हैं यह कहना है भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष मीडिया पैनलिस्ट अधिवक्ता दीपिका शोरी का 

विदित हो कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के बजट में स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइया को प्रतिमाह 300 रु की बढ़ोत्तरी की गई है जबकि रसोइया संघ के द्वारा 10 हजार रु प्रतिमाह की मांग की गई थी मांग पूरी न होने की दशा में छत्तीसगढ़ रसोइया संघ प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश में हड़ताल पर चले गए हैं और जिला मुख्यालय में सैकड़ो की संख्या में बैठकर  अपनी मांग पूरी करवाने हेतु आंदोलनरत हैं आज इनके आंदोलन को समर्थन देने भाजपा नेत्री अधिवक्ता दीपिका शोरी उनके बीच पहुंची व उनका समर्थन करते हुए कहा की जिनके भरोसे छोटे छोटे बच्चों के खानपान की जिम्मेदारी है और शासन की महती योजना मध्यान्ह भोजन का संचालन हो रहा है तो सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि इन्हें उचित मानदेय प्रदान करें सुबह 8 बजे से स्कूल में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था करते करते इनक पूरा दिन बीत जाता है और ऐसे में मात्र 60 रु प्रतिदिन की दर पर कार्य करवाना मजाक नहीं है तो क्या है मैं इनके दर्द को बहुत नजदीक से जानती हूं  कई शालाओं में हमारी माता बहने रसोइया का कार्य कर रही हैं जो अपने छोटे छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर आती हैं मैं भूपेश सरकार के शिक्षा मंत्री से कहना चाहती हूं कि इनके दर्द को समझना है तो एसी से बाहर  निकलिए इनके बीच में आइए तो आपको एहसास होगा कि इतनी कम राशि में कोई अपना घर कैसे चला सकता है

स्थानीय मंत्री पर भी जताई नाराजगी

सुकमा कलेक्टर  कार्यालय के पास सैकड़ो की संख्या में बैठे रसोइयों ने स्थानीय विधायक व छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने भी बहुत वादा किया हमारे हड़ताल के दौरान तीन दफा हमारे नजदीक आए और कहा कि मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा कलेक्टर दर पर नही मनरेगा दर पर आप लोगों की मानदेय हेतु बात करूंगा हम लोगों ने उनका विश्वास किया और जब बजट की घोषणा हुई तो हमारे साथ छल किया गया मजाक किया गया अगर हमारी मांग पूर्ण नहीं हुई तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को यह मजाक बहुत भारी पड़ने वाला है ।

अधिकारी लगा रहे हैं झूठा आरोप पर हम डरने वाले नहीं

रसोइया संघ के जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर ने कहा कि जब हमारे हड़ताल से सरकार डर गई है तो हमारे ऊपर प्रशासनिक दबाव बनाने हेतु झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि हमारे साथियों के द्वारा स्कूलों में डराया धमकाया जा रहा है जबकि वास्तविकता यह है कि हम लोग सभी जगह सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं व कहना चाहते हैं कि हम सब एक हैं किसी से डरने वाले नहीं चाहे कुछ भी हो जाए हम झुकेंगे नहीं जब तक हमारा प्रांतीय संघठन से किसी प्रकार के निर्देश नहीं आ जाते हमारा यह हड़ताल अनवरत जारी रहेगा

दीपिका के संग खेले होली

अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे रसोइयों ने जब दीपिका को अपने बीच पाया व उनका समर्थन भी उन्हें मिला तो वे भी अपनी खुशी रोक नहीं पाए व जमकर उनके साथ होली भी  खेली


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version