छुरा (गंगा प्रकाश)। सरपंच मंजु ध्रुव ने आज अपने ग्राम पंचायत लोहझर और आश्रित ग्राम (खट्टी) के कार्यालय ग्राम पंचायत में हितग्राहियों को बुलाकर नवीन राशन कार्ड वितरण किए। ग्राम लोहझर में आयोजित नवीन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम 22 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किया जिसमें 05 आंतोदय कार्ड और 17 प्राथमिकता कार्ड है । सरपंच ने श्रीमति ध्रुव ने कहा कि हमने जो वादा किया था उसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरा कर रहे है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के सभी परिवारों को राशन कार्ड बनाकर दिया गया।
अब वर्तमान परिस्थितियों में परिवार बढ़ने और विवाह के बाद परिवार से जो अलग हो रहे है ऐसे परिवारों को भी छत्तीसगढ़ सार्वभौम पीडीएस योजना से जोड़कर उनके लिए योजना के तहत राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरपंच ने सभी हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राशन कार्ड वितरण के अवसर पर ग्रामवासी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


