गरियाबंद/ फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में डॉक्टर प्रफुल्ल चंद्र राय के 163 वी जयंती को विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। रसायन विज्ञान के जनक एवं प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ प्रफुल्ल चंद्र राय एक महान वैज्ञानिक थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के आर निषादअध्यक्षता विद्यालय के व्यवस्थापक पूनम यादव एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य सुरेश कुमार यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ के प्रफुल्ल के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय के भैया हिमाचल साहू द्वारा राय की जीवनी पर प्रकाश डाला । विद्यालय के भैया बहनों द्वारा विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार की मॉडल रंगोली का प्रदर्शन लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री निषाद ने अपने उद्बोधन में अध्यात्म और विज्ञान की बातें बताई। अध्यात्म एवं विज्ञान का अध्ययन प्रकृति का विज्ञान के विद्यार्थी को अपने लक्ष्य प्राप्ति के सतत अध्ययन करने की बात कही। अध्यक्षता कर रहे श्री यादव ने विज्ञान की अध्यात्म को एक सिक्के के दो पहलू बताया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान प्रमुख आचार्य आश कुमार यादव ने किया उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य दीदी एवं भैया बहन उपस्थित रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर फिंगेश्वर में डॉक्टर प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती मनाई गई
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
