
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में छात्र संघ का गठन किया गया। छात्र संघ का चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी भैया बहनों ने अपने मतों का प्रयोग करते हुए अपने मत के महत्व को समझा। इस चुनाव में किशोर वर्ग से कक्षा द्वादश के भैया मनीष कुमार यादव अध्यक्ष पद पर विजय हुए उपाध्यक्ष कालेश्वर सोनी, सचिव आयुष सोनी ,सह सचिव खिमेश साहू ,सेनापति देव कुमार साहू, सह सेनापति युवराज साहू निर्वाचित हुए। बाल भारती वर्ग से अध्यक्ष पद पर बहन लक्ष्मी साहू, उपाध्यक्ष क्षमा सिंहा, सचिव भोजराज साहू, सहसचिव दानेंद्र वर्मा, सेनापति दीपांशु यादव, सहसेनापति राज चक्रधारी ने बाजी मारी। इन सभी निर्वाचित पदाधिकारी को विद्यालय के प्राचार्य दीपक शुक्ला एवं प्रधानाचार्य सुरेश कुमार यादव की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य जी द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारी को उनके दायित्व एवं कार्यों का बोध कराया गया एवं विद्यालय विकास में अपना योगदान प्रदान करने की बाते कही। विद्यालय के प्राचार्य जी द्वारा सभी भैया बहनों को बधाई देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करने की बाते कही। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त भैया बहन, दीदी , आचार्य उपस्थित रहे एवं निर्वाचित पदाधिकारी को विद्यालय के अध्यक्ष रामूराम साहू एवं व्यवस्थापक पूनम यादव ने बधाई दी।
There is no ads to display, Please add some


