29 नवंबर को एन एच 30 नारायणपुर मोड़ पर चक्का जाम कि बनी रणनीति

रितेश पटेल

कोंडागांव (गंगा प्रकाश)- सर्व पिछड़ावर्ग समाज जिला कोंडागांव की बैठक केशकाल रावण भाटा मैदान मे सम्पन्न हुई जिसमे संगठन के जिला पदाधिकारीयों के साथ केशकाल बडेराजपुर क्षेत्र के सामाजिकजनों की उपस्थिति मे पिछड़ावर्ग समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने एवं बस्तर मे निवासरत पिछड़ावर्ग समाज के समस्त मूलनिवासीयों को पेशा क़ानून मे शामिल करने वृहद आंदोलन कि रणनीति बनी जिसमे 29 नवंबर दिन मंगलवार को कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित नारायणपुर मोड़ मे एन एच 30 पर एक दिवसीय चक्काजाम किया जायेगा जिसमे कोंडागांव जिले के सभी पांचो ब्लॉक के सभी सामाजिकजन उपस्थित रहेंगे। सर्व पिछड़ावर्ग समाज जिला कोंडागांव आंदोलन के माध्यम से सरकार से निवेदन करता है कि पिछड़ावर्ग के मांगों के बारे मे विचार करें अन्यथा अभी तो सिर्फ एक दिवसीय चक्काजाम कर रहे आगामी समय मे राजधानी रायपुर मे वृहद आंदोलन किया जायेगा। आज के बैठक मे प्रमुख रूप से सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिलाध्यक्ष रितेश पटेल प्रवक्ता नीलकंठ शार्दुल कोषाध्यक्ष आई सी निषाद उपाध्यक्ष मनोज देवांगन कोंडागांव क्षेत्र संगठन प्रभारी नरेन्द्र देवांगन भारत जैन हुकुम सेठी रोहित पटेल केदार जैन राजेंद्र जायसवाल कमलकांत पटेल गिरजाशंकर साहू पंकज नाग आर एस बघेल महेश बघेल गीतेश पांडे लीलाराम पटेल जगन्नाथ यादव दिनेश निषाद मनोहर निषाद तुषार पटेल राहुल बघेल प्रेमलाल यादव सांवलदास मानिकपुरी सहित भारी संख्या मे सामाजिकजन शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version