सर्व सेन समाज मैनपुर से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची सरोज सेन
मैनपुर (गंगा प्रकाश)। गत दिनों छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज जिला गरियाबंद द्वारा दर्रीपारा स्थित सेन भवन में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसके मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री राजीव विधायक अमितेश शुक्ल व विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सभापति संतोष सेन तथा अध्यक्षता सर्व सेन समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास एवं महिला विंग के जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज सेन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस सम्मान समारोह में सर्व सेन समाज के ऐसे छात्र छात्राओं को आमंत्रित किया गया था जिन्होंने अपने विद्यालय में पढ़ाई करते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर अपने परिवार के साथ साथ पूरे सम्मान समाज को गौरवान्वित किया है। सर्व सेन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को राजीव विधायक अमितेश शुक्ल एवं समाज प्रमुखों के गरिमामय उपस्थिति में मेडल और ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित राजीव विधायक अमितेश शुक्ल जी को समाज की और से मांग पत्र सौंपा गया इस सामाजिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि श्री अमितेश शुक्ल जी ने जिले एवं दर्रीपारा स्थित सर्व सेन समाज गरियाबंद के सामाजिक भवन के आहता निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था हेतु पांच लाख रुपए की घोषणा किया जिनका सर्व सेन समाज गरियाबंद हृदय से आभार व्यक्त किया है इस मौके पर समाज के प्रबुद्ध प्रबुद्ध जनों द्वारा उद्बोधन देते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों व पार फिर का वाद को खत्म करने गहरा विचार मंथन किया गया उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हीराधार सेन जिला सचिव कविति कंचन सेन दिवाकर जिला कोषाध्यक्ष परमेश्वर सेन संरक्षक भुवन लाल श्रीवास चंद्र प्रकाश सेन छुरा परीक्षेत्र से भवानी शंकर सेन श्याम लाल सेन अमलीपदर क्षेत्र से राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक गीतकार उमेश श्रीवास उरमाल से गुंदर कौशिक ललित कौशिक उदय श्रीवास सजापाली क्षेत्र से रेवाराम सेन हेमंत सेन राधे सेन पांडु का क्षेत्र से थानूश राम सेन लोकेश दंत भार्गव गरियाबंद से सरस सेन जीतू सेन नोबेल सेन अशोक सेन सुरेश सेन युगांत मुकेश राजू नीलू नीरज सेन काछार पट्टी मैनपुर 2 से पंचकोट सेन देव लाल सेन नेमी सेन महिला विंग से सरोज सेन विद्या सेन नूतन श्रीवास उमा श्रीवास मैनपुर क्षेत्र से अध्यक्ष रीता सेन सचिव गीता सेन कोषाध्यक्ष पूर्णिमा सेल सह सचिव धनेश्वरी सेन लक्ष्मी सेन पिजन सेन सुजाता श्रीवास गीतांजलि सेल सैलून संघ एसोसिएशन सहित छात्र-छात्राएं एवं समाज वर्ग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


