गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सहकारी बैंक फिंगेश्वर के सुपरवाइजर टीकाराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर बैंक परिसर में उन्हें भावभीनी बिदाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना समारोह पूर्वक की गई। इस अवसर पर बैंक कर्मचारी-अधिकारियों नोडल अधिकारी पी. पी. गोस्वामी, शाखा प्रबंधक एन. एस. पान्डे, सहकारिता निरीक्षक एम. आर. गड़तिया, पर्यवेक्षक एन. के. साहू, ग्रामीण सोसायटियों के प्रभारी मनोज साहू, धनसाय यदु, नीलकंठ साहू, उमेन साहू, संतुराम साहू, भोजराम साहू, नेहरूराम साहू, वरिष्ठ नागरिक ओमप्रकाश बंछोर, मनीष, राजेन्द्र, रूपेन्द्र, रेखराम, रेवती, रूमन, रेखराम सिन्हा, विकास साहू, रोशन साहू, महिला ऑपरेटर वेणु, हेमलता सोनी, ओमेश्वरी निषाद आदि ने टीकाराम साहू को श्रीफल भेंटकर, तिलक लगाकर, साल ओढ़ाई एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। सेवानिवृत्त टीकाराम साहू ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने लंबे समय तक इस बैंक के विभिन्न ओहदों पर काम किया। जिसमें हमेशा मुझे सभी का सहयोग प्राप्त हुआ। अपने सेवाकाल में मैंने अगर किसी को कुछ भला बुरा कह दिया हो अथवा मेरी कार्यशैली से किसी को दुख हुआ हो तो मैं सभी से क्षमा मांगता हूॅ। कार्यक्रम का संचालन सहायक लेखापाल संजय गोस्वामी ने की।
There is no ads to display, Please add some
