भाजपा सरकार का सहकारी समिति को किसानों को प्रति एकड़ मात्र 10500 रुण् देने का आदेश किसान विरोधी – करीम खान

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा सरकार के द्वारा सहकारी समितियों को इस वर्ष किसानों को फसल लगाने प्रति एकड़ मात्र 10500 रु. मात्र देने के आदेश को किसान विरोधी कदम बताते हुए पूर्व जनपद सभापति रामकृष्ण तिवारी व प्रदेश महासचिव करीम खान ने कहा कि 3 महीने में ही भाजपा के किसान हितैषी होने का मुखौटा उतर गया है, भाजपा की सरकार किसानों को मदद करना नहीं चाहती है। कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों को फसल लगाते वक्त केंद्रीय सहकारी बैंक के माध्यम से सहकारी समितियां से प्रति एकड़ कृषि कार्य के लिए 20,000 नगद एवं 6,000 रु खाद बीज के लिए अतिरिक्त दिया था, उसे भाजपा सरकार ने कटौती करते हुए प्रति एकड़ मात्र 10,500 रु. देने का आदेश दिया है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार से इस आदेश को वापस लेने और पूर्व की तरह ही किसानों को 26,000 रुपए प्रति एकड़ देने की मांग करती है। पूर्व जनपद सभापति रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार जिन्होंने 21 क्विंटल धान 3100 रुपए के भाव में खरीदने की घोषणा की है, एक ही बार धान खरीदने में उनके हाथ पांव फूलने लगे हैं इसीलिए किसान ज्यादा फसल उत्पादन ना कर सके। उन्हें आर्थिक रूप से परेशान कर रही है, किसानों को अगर सही समय पर आर्थिक मदद मिल जाती है तो किसान निश्चिंत होकर खेती किसानी में जुट जाते हैं और अच्छा उत्पादन करके आर्थिक रूप से सक्षम बनते हैं। प्रदेश महासचिव करीम खान ने कहा कि अब भाजपा के नेता भी कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों के हित में शुरू किए गए योजनाओं को फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं और अपने ही सरकार को आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं। भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए ही किसानों से 21 क्विंटल धान की खरीदी किया है। अब आने वाले 5 वर्षों तक वह किसानों से 21 क्विंटल धान नहीं खरीदना चाहती। इसीलिए अब वह सरकारी समितियां के माध्यम से मिलने वाली सहायता को भी कम कर रही है ताकि किसान आर्थिक संकट से परेशान रहे और खेती किसानी न कर पाए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version