लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार का प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज…

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/08/1000629009.mp4
https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/08/1000629011.mp4

 15 अगस्त के दिन चखना सेंटर में परोशा गया चिकन मटन और विदेशी शराब???…

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/08/1000629008.mp4
https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/08/1000629013.mp4

रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिले के नगर पंचायत लैलूंगा में स्थित शराब दुकान में अहाता के लिए पर्याप्त जमीन नहीं होने के कारण शासन द्वारा आज तक अहाता का टेंडर नहीं किया गया है। इस मौके का फायदा उठाकर आबकारी विभाग रायगढ़ के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा लैलूंगा के नामी शराब कोचियों के मार्फत निजी अहाता संचालित कराकर संचालकों से उनकी कमाई का एक मोटा हिस्सा का बंटवारा के रूप में लिये जाने की खबर चौक-चौराहों में चर्चाये आम है।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/08/1000629017.mp4
https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/08/1000629015.mp4

आबकारी नीति की अगर बात करें तो शराब दुकान के अगल-बगल खाने-पीने के पदार्थ की बिक्री प्रतिबंधित है, जबकि आबकारी विभाग की सह पर लैलूंगा स्थित शासकीय शराब दुकान के अगल बगल चखना सेंटरो का जाल बिछा हुआ है । हद तो तब हो गई जब एक शराब कोचिया के द्वारा उसी भवन में चखना सेंटर खोल दिया गया जिस काम्प्लेक्स में शासकीय शराब दुकान स्थित है।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/08/1000629013-1.mp4
https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/08/1000629016.mp4

इस संबंध में स्थानीय रहवासियों द्वारा कलेक्टर रायगढ़ के समक्ष जनदर्शन में शिकायत पेश की गई थी जिस पर कलेक्टर द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत लैलूंगा को जांच अधिकारी नियुक्त कर शिकायत जांच का आदेश दिया था । मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत लैलूंगा ने अपनी जांच रिपोर्ट में शिकायत को सही पाते हुए शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने का सिफारिश किया जा चुका है । आम जनता द्वारा शराब दुकान के संबंध में प्रेषित शिकायत का कद कोचियों एवं चखना सेंटर के मार्फत हो रही मोटी कमाई से शायद बहुत छोटा है, लोगों का यह भी मानना है कि जनदर्शन में प्रस्तुत शिकायत की फाइल आबकारी ऑफिस रायगढ़ में धूल खाती नजर आ रही होगी।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/08/1000629007.mp4
https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/08/1000629012.mp4

लैलूंगा में कोई बाईपास सड़क नहीं है इस कारण गांव की बेटियां शिक्षण हेतु अपने गंतव्य पर जाते समय प्रतिदिन अपमानित होकर मजबूरी में इस शराब एवम चखना सेंटर के सामने से होकर गुजरने को मजबूर सी लगती हैं।

शिकायतकर्ता के बताए अनुसार हद तो तब हो गयी जब सहायक आयुक्त आबकारी ने कहा जहां भीड़ भाड़ रहेगी वही तो दारू बिकेगा हमें तो दारू बेचने से मतलब ।

शराब दुकान के अगल-बगल के कोचिये एवं चखना सेंटर के संचालक कहते हैं मंथली दिया जाता है आबकारी विभाग को उन्हीं के इशारे पर तो यह सब चल रहा है तुमको जिससे शिकायत करना है कर लो हमारा रायगढ़ वाला बॉस सब को देख लेगा ।स्थानिय समाज सेवकों एव्म जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कई बार इस समंध में आवाज उठाया गया पर आज तक कोई कार्यवाही नही होना अपने आपमे कई सवालों को जन्म देता है।

अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशन के बाद आबकारी विभाग इस दिशा में क्या रणनीति अपनाकर कार्यवाही करता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version