गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मल्टी मीडिया कैम्पेन के लिए लोगो एवं टेग लाईन चुनाव का पर्व देश का गर्व लॉच किया गया है। इस संबंध में लोगो एवं टेग लाईन को सभी उपलब्ध माध्यमों एवं चैनलों के माध्यम से व्यापक रूप से लोकप्रिय बनाने निर्देश दिए गए है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश पर सहायक निर्वाचन अधिकारी राजिम-फिंगेश्वर अनुविभाग की एसडीएम अर्पिता पाठक ने अनुविभाग के सभी विभाग प्रमुख को पत्र प्रेषित कर कहा कि चुनाव का पर्व सभी मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। उनके एक-एक मत बहुमूल्य होता है। यह अवसर 5 वर्षो में एक बार आता है इसके लिए हमें गौरवान्वित होते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि सोशल मिडिया हेण्डल, व्हॉट्सप ग्रुप, वेबसाइट सरकार कार्यालयों में विभाग द्वारा व्यपारिक वस्तुओं, प्रस्तुतियों एवं अन्य चुनाव संबंधी सामग्री, प्रदर्शनों के लिए किया जाए। एसडीएम अर्पिता पाठक ने कहा कि इसका सभी क्रिएटिव, टीवी, प्रिन्ट, विज्ञापन, पोस्टर, बैनर, रेडियो, स्पॉट इत्यादि में उपयोग करें। आइकॉनों को उनके सभी सोशल मिडिया हेण्डल पर नामित हैशटैग चुनाव का पर्व देश का गर्व का उपयोग करके रचनात्मक सामग्री साझा/पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करें।
There is no ads to display, Please add some
