गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक फिंगेश्वर के सहायक शिक्षकों द्वारा दिवंगत ब्लॉक उपाध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि दिया गया। मनीष विश्वकर्मा सहायक शिक्षक के पद पर प्राथमिक शाला रोबा ब्लाक फिंगेश्वर में पदस्थ थे तथा सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक उपाध्यक्ष थे। उनके निधन पर शोक जताते हुए फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष खोमन सिन्हा ने कहा कि मनीष विश्वकर्मा बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे तथा वह विद्यार्थी, शिक्षा और शिक्षकों के हित में सदैव समर्पित रहते थे। उनका असामयिक निधन न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि शिक्षा जगत तथा शिक्षक समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ब्लॉक के सहायक शिक्षकों ने मनीष विश्वकर्मा के परिवार को 40 हजार 8 सौ 35 रुपए की आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष बीरेंद्र ध्रुव, सचिव लक्षेंद्र साहू, महेन्द्र पंत, जिला उपाध्यक्ष खोमन सिन्हा, मुकेश पांडे, लोमस साहू, आशाकांत रजक फणेश्वर कंवर, गीतेश्वर साहू, जागेंद्र साहू, बलराम सेन, संतोष साहू, परमानंद ध्रुव, राजेंद्र पाल, देवलाल चतुर्वेदी, नरेश साहू, दिव्या रानी यादव, ऋचा रात्रे, धनेश्वरी सिन्हा तथा सहायक शिक्षक उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


