गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भाजपा कार्यकर्ता एवं राजिम भक्तिन मंदिर समिति के उपाध्यक्ष बोधन राम साहू ने सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों के करोड़ों रुपए की वापसी का मार्ग प्रस्तुत होने पर केंद्र सरकार तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव का धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्री साहू ने बताया कि सहारा इंडिया के निवेशकों एवं अभिकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की मांग सांसद अरुण साव ने लोकसभा में किया था। उन्होंने बताया कि श्री साव ने लोकसभा में नियम 377 के तहत इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने लोकसभा में कहा था कि छत्तीसगढ़ एवं देश के लाखों लोगों ने अपनी सारी कमाई का पैसा सहारा इंडिया के विभिन्न योजनाओं के तहत जमा कराए थे। परंतु आज वे अपने जमा पैसों को वापस प्राप्त करने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सहारा ने सेबी के खाते में 24000 करोड़ की राशि जमा कर दिया है। किंतु निवेशकों को उनकी राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है जिससे निवेशकों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस विवाद के कारण हजारों अभीकर्ताओं के सामने भी जीवन यापन का संकट खड़ा हुआ है। बोधन राम साहू ने कहा कि सांसद अरुण साव के प्रयास से ही आज लाखों निवेशकों का सहारा इंडिया में फसे करोड़ों की राशि वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। लोकसभा में निवेशकों की समस्याओं व परेशानियों को श्री साव ने दमदार सामने रखा था। इसी का कारण परिणाम रहा कि केंद्र सरकार ने राशि वापसी कराने रिफंड पोर्टल के शुभारंभ किया इससे सहारा इंडिया ने अपनी सारी कमाई इन्वेस्ट करने वाले निवेशकों को राहत मिली है। इसके जरिए पैसों की वापसी बेहद आसानी होगी और 45 दिनों में निवेशकों को अपना फसा हुआ पैसा मिल जाएगा। बोधन राम साहू ने कहा कि इस प्रक्रिया के लिए निवेशकों को किसी एजेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि घर बैठे लैपटॉप कंप्यूटर या फिर मोबाइल फोन से ही आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
सहारा निवेशकों की राशि वापसी सांसद श्री साव के प्रयास का नतीजा – बोधन राम साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
